1:47 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जनता दर्शन से योगी ने की नए साल की शुरुआत

Janta Darshan by CM Yogi, एक जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 की पहली सुबह की शुरूआत हमेशा की तरह जनसेवा के अहर्निश व्रत के अनुष्ठान के साथ की। साल के पहले दिन की शुरुआत योगी के लिये जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया से हुई।

कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। उन्होने आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी और न ही किसी की दवाई-पढ़ाई में धन की बाधा आने दी जाएगी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी।

- Advertisement -

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को इत्मीनान से सुना।

फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आई एक बिटिया को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि पैसे के अभाव में उसकी मनचाही पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बिटिया कॉलेज की फीस का इस्टीमेट बनाकर डीएम के माध्यम से उन तक उपलब्ध करवाए। इस्टीमेट मिलते ही आवश्यक धनराशि की तत्काल व्यवस्था कर दी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के लिए यह मदद लगातार मिलती रहेगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में जैविक खेती की ओर बढ़ा रूझान

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई फरियादी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के साथ शुरू हुई। सीएम योगी हर बार की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला भी गए और गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ चना खिलाकर उन्हें दुलार दिया।

यह भी पढ़ें: देवरिया पुलिस ने 2022 में संगठित अपराध पर कसी नकेल

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

कोयंबटूर, 02 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह की उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एयर अरेबियन के विमान के...

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान: 18 लोगों को रेस्क्यू कर पुनर्वास गृह भेजा

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर शहर के चित्रकूट नगर स्थित पुनर्वास...

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन

समरेश सिंह, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने...

ઇન્સ્ટાગ્રામ પર ફેક એકાઉન્ટ બનાવી યુવતીના ફોટો વાયરલ કરવાની ધમકી આપનાર આરોપી ઝડપાયો

સુરત: સોશિયલ મીડિયા લોકો માટે ઘણું ઉપયોગી છે પરંતુ કેટલાક ઈસમો આ સોશિયલ મીડિયાનો દુરુપયોગ કરતા હોય છે. ત્યારે સુરત સાયબર ક્રાઇમ પોલીસે ફરિયાદના...

गुजरात चुनाव: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के घर में सियासी जंग: पत्नी रीवाबा, बहन नयनाबा आमने सामने

गुजरात चुनाव: इस चुनाव में गुजरात की जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह जामगनर उत्तर की सीट है. इस सीट...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय