1:20 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आवास के निकट बम मिलने से सनसनी

चंडीगढ़, 02 जनवरी (वार्ता): पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आवास से कुछ ही दूर एक निर्जन स्थान पर सोमवार को एक बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना शाम लगभग 4.30 बजे की है। बम हेलीपैड से थोड़ी ही दूर आम के बाग में कंसल और नया गांव टी-प्वाइंट के निकट पाया गया। बाग में लगे एक ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने इसे देखते ही इस बारे में बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली की पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा पूरे इलाके को सील कर दिया गया। बम के ऊपर फाइबर ड्रम रखने के साथ ही इसके आसपास एहतियात के तौर पर रेत की बोरियां रख दीं गई हैं ताकि कोई विस्फोट होने की स्थिति में जानमाल का नुकसान रोका जा सके। पुलिस ने इसकी सूचना सेना को भी दी है। जहां बम मिला है कि उससे थोड़ी ही दूर पंजाब और हरियाणा का सचिवालय भी है। ऐसे में बम मिलने की घटना बेहद गम्भीर है।

सेना को सूचना देर से मिलने के कारण वह बाद में मौके पर पहुंच कर इसे निष्क्रिय करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह जीवित बम है तथा स्ट्राइक करने पर यह फट सकता है। बम पर कुछ कोड लिखे हुये हैं जिनके बारे में सेना जांच के बाद ही खुलासा करेगी कि यह कहां से आया। फिलहाल बम के आसपास सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी फरवरी 2017 में भी पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास के निकट रजिंदरा पार्क से दो बम बरामद हुये थे।

यह भी पढ़ें : संदीप सिंह इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री पद से हटाएं: बीर दविंदर सिंह

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जी-20 समूह की अध्यक्षता पर देश में हो रहा बड़ा ड्रामा: कांग्रेस

जी-20 समूह, 02 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि समूह जी-20 देशों की अध्यक्षता बारी-बारी से सदस्य देश करते हैं लेकिन मोदी सरकार...

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दरों में कमी के पक्ष में

कोलंबो 01 जनवरी (वार्ता): सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे ने रविवार को कहा कि देश में प्रधान ब्याज दरों को...

67 वर्ष के हुये पार्श्वगायक उदित नारायण

उदित नारायण 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक उदित नारायण आज 67 वर्ष के हो गये। उदित नारायण झा का जन्म नेपाल में...

मुंबई: 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

मुंबई: 01 दिसंबर  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन...

साल 2022 में असम में नहीं हुआ एक भी गेंडे का शिकार

गुवाहाटी, 02 जनवरी (वार्ता)- असम के विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP) जी. पी. सिंह ने सोमवार को कहा कि 2022 में शिकारी एक भी गेंडे...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय