5:33 AM | Thursday, May 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आरक्षण मसले पर हंगामे के चलते कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Reservation issue, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर को लेकर आज पक्ष विपक्ष के बीच जोरदार कहासुनी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदन से पारित विधेयक पर 31 दिन बीतने के बाद भी राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर नही किए जाने का मामला उठाते हुए उन्होने भाजपा पर विधेयक पर हस्ताक्षर करने में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया।

भाजपा सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य अपनी अपनी सीटों पर खड़े होकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाऩे लगे। अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने दोनो पक्ष के सदस्यों को शान्त करने का प्रयास किया लेकिन जब उन पर कोई असर नही हुआ तो उन्होने कार्यवाही स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही जब दुबारा शुरू हुई तो फिर हंगामा होने लगा। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदस्य हंगामा करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच गए,और विधानसभा के नियमों के अनुसार स्वमेव निलम्बित हो गए।

- Advertisement -

डा.महंत ने इस बीच सदस्यों को राज्यपाल के खिलाफ टिप्पणी करने पर कड़ी हिदायत दी। उन्होने कहा कि सदन में राज्यपाल के खिलाफ कोई भी अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नही है। भाजपा सदस्य निलम्बित होने के बाद विधानसभा परिसर में स्थित गांघी प्रतिमा के सामने धरना देकर बैठ गए। सदन में गतिरोध को देखते हुए अध्यक्ष ने कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

Read: भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

 खरगोन: बड़वाह उप जेल से विचाराधीन कैदी फरार

 खरगोन: 01 दिसंबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित उप जेल से आज पुताई करने के दौरान एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया।...

जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फैशन शो में जबरस्त रैंप वॉक किया है। जान्हवी कपूर बेहतरीन फैशनिस्टा हैं।...

नीतीश ने नालंदा के जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

JDU president, पटना (02 जनवरी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन...

शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर

शाहरुख खान, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पठान का नया पोस्टर शेयर...

केजरीवाल ने 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इलेक्ट्रिक बस, 02 जनवरी (वार्ता)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय