3:33 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कीव: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे

कीव: 01 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क चार से सात दिसंबर तक यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे। श्री तुर्क के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने कहा, “मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने यूक्रेन सरकार के निमंत्रण पर रविवार से चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यूक्रेन आएंगे। उनकी यह यात्रा चार दिसंबर से शुरू होगी और सात दिसंबर तक वह यूक्रेन मे रहेंगे।

” श्री तुर्क अपने मिशन के दौरान कीव के साथ-साथ खारकीव, इज़ियम और उज़होरोड शहरों का भी दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज के साथ-साथ पीड़ित समूहों के प्रतिनिधियों से मिलने वाले हैं, जिसमें लापता या पकड़े गए नागरिकों और युद्ध के कैदियों के रिश्तेदार शामिल हैं। कार्यालय ने कहा कि श्री तुर्क अपनी यात्रा के अंतिम दिन सात दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में केवल मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को आने की अनुमति दी जाएगी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मुख्यमंत्री बनने के सपने तो कोई भी देख सकता है : शर्मा

Vishnudutt Sharma, भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष...

मध्यप्रदेश: वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

अधिकारियों के तबादले, 02 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर विशेष पुलिस...

तुषार कपूर की फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज

गाना दीवाना रिलीज 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी आने वाली फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज हो गया है। तुषार कपूर...

सर्दियों में चाय और कॉफी की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें

Winter Health Tips: सर्दी सबसे पसंदीदा मौसमों में से एक है, यह आरामदायक गर्म पेय और हमारे घरों के अंदर गर्म और आरामदायक...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय