9:44 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नड्डा ने जयपुर में राममंदिर में दर्शन एवं गुरुद्वारा में टेका मत्था

जयपुर 01 दिसंबर (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। श्री नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भाजपा के नेतााअें ने जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा ने आदर्श नगर के दशहरा मैदान में जनआक्रोश यात्रा के रथों को रवाना करने के लिए पहुंचने से पहले रास्ते में राजापार्क में राममंदिर में दर्शन किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका और इस दौरान भी प्रदेश के ये दोनों नेता उनके साथ रहे। इसके बाद वह दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए। इससे पहले नड्डा का जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर डा पूनियां ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीमती राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं दिया कुमारी सहित कई भाजपा नेताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा के हवाई अड्डे के बाहर निकलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने गाड़ी के पायेदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद डा पूनियां एवं श्रीमती राजे को अपनी गाड़ी में साथ लेकर रवाना हुए।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश: वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

अधिकारियों के तबादले, 02 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर विशेष पुलिस...

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में 10 दिनों के बाद फिर से खुल गए शैक्षणिक संस्थान

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में 10 दिनों के बाद फिर से खुल गए शैक्षणिक संस्थान जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में 10 दिनों के कर्फ्यू के बाद सोमवार...

यूक्रेन ने खारिज किया इजराइल का प्रस्ताव

यरूशलम, 01 जनवरी (वार्ता)- यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर ज़ेलेंस्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फिलिस्तीनी क्षेत्रों के कब्जे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा...

यूपी सरकार ने शुरू किया, मेगा स्वच्छता अभियान

यूपी सरकार, 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा ने गुरुवार को राज्य के 75 जिलों के 750 नगर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय