2:56 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कोटा के अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता) : राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी में 27 करोड़ की लागत से बने अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग की है। जिला कलक्टर को गांधीवादी तरीके से गुलाब के फूल देकर इस आशय का ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद नवल सिंह हाडा, कुसुम सैनी, पूजा सुमन, पूजा केवट, बलविंदर सिंह बिल्लू, राकेश सुमन पुटरा, मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद विकास तंवर, पूर्व पार्षद श्याम बिहारी नाहर, मोहन सैनी, कमल सेन, राजेन्द्र केवट, घनश्याम सुमन, प्रशांत सक्सैना, मनीष कांत कछावा उपस्थित थे। पार्षदों ने कहा कि हाल ही में 27 करोड़ की लागत से बने रोटरी फ्लाई ओवर जिस पर कोई भी वाहन चालक व राहगीर जाना पसंद नहीं करते हैं जिस कारण यह फ्लाई ओवर खाली ही पड़ा रहता है एवं इस पर वाहनों का आवागमन भी शून्य है। पार्षदों के अनुसार चूंकि यह फ्लाईओवर सड़क से ऊंचाई पर है एवं घुमावदार भी है इसलिए यदि इस पर सब्जीमंडी एवं चौपाटी लग जाती है तो लोगों को ऊंचाई से नदीपार क्षेत्र के सुगम्य नजारे देखने का भी आनंद मिलेगा व इस अनुपयोगी फ्लाई ओवर का भी समुचित उपयोग हो सकेगा। वार्ता के दौरान जिला कलक्टर ने भी कहा कि- मैं भी जब भी वहां गया, यह फ्लाई ओवर हमेशा ही खाली मिला। इस पर सभी ने अपनी मांग पर गंभीरता से विचार करने को कहा।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

विद्या बालन ने शेयर किया फनी वीडियो

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)-बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपना फनी वीडियो शेयर किया है। विद्या बालन अक्सर सोशल मीडिया अपने मजेदार...

वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के वायदे को पूरा करके रहेंगे : गजेन्द्रसिंह शेखावत

सिरोही 01 जनवरी (वार्ता) : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि उनका विभाग वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के...

गुजरात में पहले चरण के लिए पहले मतदान फिर काम

गुजरात , 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर गुरूवार...

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के...

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव

बिल क्लिंटन, 01 दिसंबर (वार्ता): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (76) ने कहा है कि वह कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं।...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय