9:05 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच झड़प में मारे गये माकपा कार्यकर्ता शाहिद मिया का शव पुलिस द्वारा कथित रूप से ले जाने के बाद गुरुवार को फिर से तनाव उत्पन्न हो गया।

माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी समर्थक शहर के पुलिस मुख्यालय में एकत्रित हुए और शाहिद का अंतिम संस्कार इस्लामी रीति-रिवाजों से करने के लिए उसके शव को वापस करने की मांग करने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने और भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने का आरोप लगाते हुए वहां नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मृतक के परिवारों और रिश्तेदारों और माकपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जो अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में शव लेने के लिए इकट्ठा हुए थे।

- Advertisement -

माकपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई , जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और यातायात जाम कर दिया।

चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अवैध रूप से परिवार के सदस्यों से शव छीना है जो कि नागरिकों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है और मृतक के परिवार की धार्मिक भावना को भी आहत करता है क्योंकि पुलिस ने इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार शव का सम्मान नहीं किया है।

- Advertisement -

बुधवार को हुए झड़प में शाहिद मियां के अलावा पूर्व वित्त मंत्री और माकपा विधायक भानु लाल साहा सहित दोनों दलों के कम से कम 25 कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में शामिल होने के आरोप में अब तक दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि शव को पुलिस हिरासत में इसलिए रखा गया कि तनाव में कमी हो क्योंकि माकपा शव के साथ एक रैली निकालना चाहती थी। पुलिस ने शांति स्थापित करने के लिए यह कार्रवाई की है तथा किसी नियम और कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है।

- Advertisement -

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी

Singham Again, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार...

आईआईटी-मद्रास, डीआरडीओ उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी पर कर रहे हैं काम

IIT-Madras (02 जनवरी): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-मद्रास) देश की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा जरूरतों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए...

जाने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and diesel, 01 जनवरी (वार्ता): वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

वैष्णव ने रेल हादसे के बाद घटनास्थल का लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में पाली के निकट राजकियावास-बोमादड़ा रेलखंड के बीच बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय