9:12 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मुख्यमंत्री के समान नागरिक संहिता के जिक्र के दौरान कैबिनेट मंत्री मुस्कुराते रहे

बड़वानी, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज बड़वानी जिले में आयोजित पेसा जागरूकता सम्मेलन के दौरान समान नागरिक संहिता लागू करने तथा एक पत्नी रखने के जिक्र के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल मुस्कुराते रहे।

चौहान ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति को केवल एक ही पत्नी रखने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने उपस्थित हजारों महिलाओं से भी पूछा कि ऐसा होना चाहिए या नहीं। इस पर उन्हें सकारात्मक उत्तर मिला।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और मध्यप्रदेश में भी इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। इस दौरान मंच पर बैठे बड़वानी विधायक तथा प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल मंद मंद मुस्कुराते रहे।

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'भोला' सस्पेंस...

पदोन्नति लाभ नहीं देने पर 6 सहायक प्रोफेसरों का धरना 7वें भी रहा जारी

जयपुर 01 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान विश्वविद्यालय राज्य सरकार के आदेश के बावजूद छह सहायक प्रोफेसरों को पदोन्नति का लाभ नहीं देने पर इन शिक्षकों का...

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान: 18 लोगों को रेस्क्यू कर पुनर्वास गृह भेजा

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर शहर के चित्रकूट नगर स्थित पुनर्वास...

Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में आरोपी फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय