8:22 PM | Saturday, July 27, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अमेरिका ने अल कायदा और तालिबान के चार नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

वाशिंगटन 02 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) : अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा के दो नेताओं और अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आंदोलन के दो नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यह जानकारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। श्री ब्लिंकन ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि “कल विदेश मंत्रालय ने एक्यूआईएस के दो और टीटीपी के दो नेताओं को उनसे संबंधित समूहों में नेतृत्व की भूमिका के लिए वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया। बयान में कहा गया है कि ये चार व्यक्ति ओसामा महमूद, आतिफ याह्या गौरी, मुहम्मद मारूफ और कारी अमजद हैं। उन्होंने कहा कि अमेरीकी सरकार अलकायदा और अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान आतंकवादी समूहों से मुकाबला करने के लिए अपने आतंकवाद निरोधी उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्व है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस...

पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

कोयंबटूर, 02 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह की उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एयर अरेबियन के विमान के...

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र...

गया : 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ समारोह को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गया, 02 दिसंबर (वार्ता): तथागत की तपोभूमि बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बोधगया स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री...

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय