4:12 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

यूक्रेन के दो क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी

कीव 02 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) : यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस और खारकीव क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के ऑनलाइन हवाई हमले के अलर्ट मानचित्र के अनुसार निप्रॉपेट्रोस और खारकीव क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। रूस के ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र और दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के कीव नियंत्रित क्षेत्रों में भी हवाई हमले के सायरन बजने लगे। रूस के क्रिमियन पुल पर यूक्रेन के आतंकवादी हमले के दो दिन बाद दस अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू कर दिया। यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए। तब से यूक्रेन में प्रतिदिन , क्षेत्र तथा कभी-कभी पूरे देश में हवाई हमले के अलर्ट जारी किए गए हैं। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने 15 नवंबर को हमलों के बाद कहा कि देश की ऊर्जा प्रणाली का लगभग आधा हिस्सा सेवा से बाहर कर दिया गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राज्य सरकार की बाधाओं के बावजूद यात्रा मध्यप्रदेश में रही उम्मीद से ज्यादा सफल : जयराम

भारत जोड़ो यात्रा, 01 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश सरकार पर राहुल गांधी की 'भारत...

समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण के लिए : जयराम रमेश

जयराम रमेश, 02 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि चुनाव के समय समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण...

उर्वशी रौतेला ने बॉस पार्टी गाना के दो करोड़ व्यूज मिलने पर बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने गाना बॉस पार्टी के दो करोड़ व्यूज मिलने पर सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो...

शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जनवरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश के साथ ही मध्यप्रदेश को भी...

वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के वायदे को पूरा करके रहेंगे : गजेन्द्रसिंह शेखावत

सिरोही 01 जनवरी (वार्ता) : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि उनका विभाग वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय