1:21 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अमेरिकी रैप कान्ये नहीं खरीदेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘पार्लर’

पार्लर, 02 दिसम्बर (वार्ता): पार्लमेंट टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की है कि अमेरिकी रैप कलाकार कान्ये वेस्ट अब सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण नहीं करेंगे। इस कलाकार को अब ये के नाम से जाना जाता है। पार्लमेंट टैक्नोलॉजीज ने अक्टूबर में कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पार्लर के अधिग्रहण के लिए ये के साथ सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गई।

कंपनी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा “मीडिया सवाल के जवाब में पार्लमेंट टेक्नोलॉजीज यह पुष्टि करना चाहेगी कि कंपनी ने पार्लर की बिक्री के इरादे को समाप्त करने के लिए ये के साथ पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है,” यह निर्णय नवंबर के मध्य में दोनों पक्षों के हित में किया गया था। ये का टि्वटर खाता यहूदी विरोधी प्रकाशनों के बाद बंद कर दिया गया था।

- Advertisement -

एलोन मस्क के ट्विटर के नए मालिक और सीईओ बनने के बाद हालांकि नवंबर के मध्य में उनका खाता बहाल कर दिया गया था। पार्लर जो खुद को एक मुक्त भाषण मंच के रूप में परिभाषित करता है, पिछले वर्ष प्रमुखता से बढ़ा और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों के बीच लोकप्रिय साबित हुआ। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्विटर सहित कई प्लेटफार्मों पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।

पार्लर ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद एक करोड़ से अधिक यूजर्स को आकर्षित किया लेकिन जनवरी 2021 में गूगल ,एप्पल और अमेजन ने अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया और उस पर हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री की मेजबानी करने का आरोप लगाया। इसके बाद पार्लर ऑफ़लाइन हो गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

किसान कलेवा कैंटीन संचालक को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए की ठगी

श्रीगंगानगर, 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में श्रीविजयनगर की अनाज मंडी में किसान कलेवा कैंटीन संचालक को दो व्यक्तियों द्वारा सरकारी पोर्टल...

मैक्सिको में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

Mexico, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): पश्चिमी मैक्सिको में शनिवार को एक निजी टूर बस के पलट जाने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत...

पंजाब सरकार वीर हकीकत का बलिदान दिन सभी स्कूलों में मनाएं:चावला

Martyrdom day, अमृतसर, 02 जनवरी (वार्ता) : पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सरकार से मांग की है कि राज्य...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय