4:47 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘भोला’ की एक झलक नजर आ रही है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘भोला का वर्ष शुरू हो गया।सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ममता ने ‘मां, माटी, मानुष’ की शक्ति में विश्वास करने के लिए सभी को दी बधाई

कोलकाता 01 जनवरी (वार्ता)- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को ‘मां, माटी, मानुष’ की शक्ति में...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

बुलंदशहर 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से...

अफगानिस्तान में सैन्य हवाईअड्डे पर विस्फोट

काबुल,01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक)- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक सैन्य हवाईअड्डे पर विस्फोट हो गया। आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नफी तकूर ने...

भारतीय कप्तान अजय को तीसरा टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने की उम्मीद

T20 Blind World Cup, 01 दिसंबर (वार्ता): दो बार की टी20 विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने गुरुवार...

झारखंड में रांची के कांके स्थित उपरकोनकी के मरवा गांव में 20.5 एकड़ में बना मनरेगा पार्क

झारखंड, 01 दिसंबर (वार्ता) आपने फ्लावर पार्क या फूड पार्क के बारे में जरूर सुना और देखा होगा, लेकिन बात अगर मनरेगा पार्क की...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय