9:41 PM | Thursday, July 10, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

03 दिसंबर को होगा खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की सुपर हिट भोजपुरी ‘डोली सजा के रखना’ का वर्ल्ड डिजिटल 03 दिसंबर को एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर होगा।

डोली सजा के रखना पहले ही सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा चुकी है। फिल्म देश के 25 मल्टीप्लेक्स के साथ 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।अब इसे दर्शक एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर भी 03 दिसंबर से देख सकेंगे।

- Advertisement -

फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि फिल्म बेहद पारिवारिक है। इस फिल्म को लोग अब सिनेमाघरों के बाद अपने घरों में भी देख पाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस फिल्म में लोगों को खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री और कहानी खूब पसंद आई थी। इसके बाद दर्शकों की डिमांड को ध्यान में रखकर इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। इसलिए आप जरूर इस फिल्म को देखें।

गौरतलब है कि फिल्म डोली सजा के रखना के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसुन्न यादव हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

तमिलनाडु में नए साल की शुरुआत उत्साह के साथ

चेन्नई, 01 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोविड के नये वेरिएंट बीएफ-5 को भूल कर लोगों ने दो साल के बाद उत्साह के साथ नए...

मैक्सिको में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

Mexico, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): पश्चिमी मैक्सिको में शनिवार को एक निजी टूर बस के पलट जाने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत...

ईरान ने अमेरिका के 60 शीर्ष अधिकारियों को किया प्रतिबंधित

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता) ईरान ने शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या में शामिल होने के आरोप में करीब 60 अमेरिकी अधिकारियों को...

राजस्थान: सीकर में SUV ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, ट्रक से टकराई, 10 की मौत

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार...

राजधानी में NCC गणतंत्र दिवस शिविर शुरू, दो हजार से अधिक कैडेट शामिल

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गणतंत्र दिवस शिविर- 2023 दिल्ली कैंट में देशभर से चुने गए दो हजार से...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय