5:16 PM | Sunday, January 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ओडिशा विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्यों का हंगामा

भुवनेश्वर 02 दिसंबर (वार्ता): ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने किसानों के सवाल पर अध्यक्ष बी के अरूख पर सदन स्थगित करने के लिए दबाव बनाते हुए प्रश्नकाल की कार्रवाई बाधित कर दी।
सदन के प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य हाथों में बैनर लेकर वेल तक आ गये और कथित रूप से किसान विरोधी सरकारी नीतियों का आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।

आक्रोशित भाजपाइयों ने किसानों को मिलने वाली सब्सिडी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित राशि मिलने में देरी का आरोप सरकार पर लगाया। भाजपा सदस्यों के प्रदर्शन के बीच अध्यक्ष लगातार सभी से उनके स्थानों पर जाने को कहते रहे और शून्यकाल के दौरान अपनी बात कहने का अनुरोध करते रहे लेकिन सदस्यों ने अध्यक्ष के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया और उनके पोडियम के पास पहुंचकर नारे लगाते रहे।

- Advertisement -

स्थिति काबू में न आती देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी लेकिन सदन के दोबारा जुटने पर भाजपाई पहले की तरह ही शोर मचाते रहे और अंत में शोर शराबा करते हुए सदन से बाहर चले गये।
इसके बाद भाजपा सदस्यों की गैर मौजूदगी में ही अध्यक्ष ने शून्यकाल की कार्रवाई शुरू करा दी जबकि आंदोलित सदस्यों ने सदन के बाहर जाकर धरना दिया।

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

छत्तीसगढ़:कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

चार लोगों की मौत, 02 जनवरी (वार्ता)- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुल्लू वॉटर फॉल मेें नए साल का जश्न मना कर लौटते वक्त...

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

पुलिस ने खाेए हुए मोबाइल को उनके स्वामियों को वापस दिए

Dehradun News, 02 जनवरी (वार्ता) : उत्तराखंड के देहरादून जिले में खोए हुए 252 स्मार्ट फोन को सोमवार को स्थानीय पुलिस की साइबर सेल...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर एपीओ

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता) : राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय