12:30 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, 02 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शुक्रवार को भी स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.07 प्रतिशत की गिरावट लेकर 86.82 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 81.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

चीन में फुट बाइंडिंग का इतिहास

बीजिंग: चीन के उप प्रीमियर ने कोविड प्रतिबंधों में ढ़ील का किया आह्वान

बीजिंग: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) चीन के उप प्रीमियर सन चुनलान ने शून्य कोविड की राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए अपनाये गये सख्त उपायों के...

संदीप सिंह इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री पद से हटाएं: बीर दविंदर सिंह

Sandeep Singh, चंडीगढ़, 02 जनवरी (वार्ता): पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद...

राजनाथ असम, अरुणाचल में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सीमावर्ती राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआओ) द्वारा निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सिंह ने आज...

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय