10:41 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया। एमएआरडी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। एमएआरडी के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की और रिक्त पदों को भरने और लंबित बकायों के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को रखा।
हालांकि MARD को न तो कोई आश्वासन मिला और न ही सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया। संगठन ने शिंदे-फडणवीस सरकार को असंवेदनशील बताते हुए दो जनवरी से हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “ हम कोरोना वायरस के खतरे से अवगत हैं लेकिन सरकार हमें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर कर रही है। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं। मरीजों के लिए सेवाएं ठप होने पर वर्तमान सरकार जिम्मेदार होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्यप्रदेश की शराब नीति देश के लिए माॅडल बन जाए: उमा

Liquor Policy, बैतूल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।...

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान घायल

रांची, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड (Jharkhand )के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोटो थाना क्षेत्र के बॉर्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच...

न्यायालय ने नोटबंदी के फैसले पर नहीं, इसकी प्रक्रिया पर की टिप्पणी : कांग्रेस

Demonetisation, 02 जनवरी (वार्ता): कांग्रेस ने कहा है कि उच्चत्तम न्यायालय ने अपने फैसले में नोटबंदी और इसके परिणाम तथा प्रभाव को लेकर कोई...

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पुलवामा में एक और मुठभेड़ जारी, अल-बद्र के दो आतंकवादी फंसे एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय