4:41 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्यप्रदेश की शराब नीति देश के लिए माॅडल बन जाए: उमा

Liquor Policy, बैतूल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदेश की शराब नीति में कई खामियॉ है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वीकार करते हुए इसमें सुधार की बात कही है। मेरी इच्छा है कि प्रदेश की शराब नीति देश के लिए मॉडल बन जाए।

भारती आज यहां भाजपा नेता राजीव खंडेलवाल के निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थी।  भारती ने छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध जावसांवली मंदिर में पूजा करने के बाद कल रात्रि बैतूल में विश्राम किया था और आज सलकनपुर रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा में भारती ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश में शराब नीति देश के लिए मॉडल बन जाये।

- Advertisement -
मध्यप्रदेश की शराब नीति

पूर्व मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनकी यात्रा में एक चीज छूट गई है और वह है पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर)। वे अपनी यात्रा यहां तक लेकर जाकर इसे जोड़कर ही वापस आए। उन्होंने कहा कि भारत टूटा कहां है जिसे जोड़ने की जरूरत है।

Read: ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

- Advertisement -

टूटा तो गांधी के दादा पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय, जिसे हमने धारा 370 हटाकर जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनका नया नारा है, शराब छोड़ों, देशी गाय का दूध पीओ। मधुशाला से गौशाला की ओर चलो। मधुशाला बंद करो और गौशाला खोलो। गाय पालने से जैविक खेती का बढ़ावा मिलता है। भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एक मात्र राज्य है जहॉ जैविक खेती का रकबा बढ़ा है। इस दिशा में शिवराज सरकार भी अच्छा काम कर रही है।

उनकी इच्छा है कि प्रदेश में भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बने और कांग्रेस का सफाया हो जाए। सुश्री भारती ने कहा कि शराब बंदी से शराब माफिया का कोई लेना देना नही है। ये अलग माफिया है जिसमें पुलिस, प्रशासन, विधायक, सांसद एवं नेता सब उनकी जेब में पड़े होते है। भारती ने शिवराज सरकार की कई योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार मतों से चुनाव जीतेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बुध प्रदोष व्रत 2023: जानिए तिथि, पूजा का समय, पूजा विधि और महत्व

Budh Pradosh Vrat 2023: प्रदोष को मुख्य और महत्वपूर्ण हिंदू व्रतों में से एक माना जाता है और पवित्र दिन भगवान शिव और देवी...

शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जनवरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश के साथ ही मध्यप्रदेश को भी...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

पेरवोमाइस्क के अस्पताल में गोलाबारी , छह लोगों की मौत

Pervomaisk hospital, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): यूक्रेन में लुहांस्क क्षेत्र के पेरवोमाइस्क शहर के एक अस्पताल में यूक्रेन के सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी में...

शेयर बाजार में मेटल्स, बैंकिंग शेयरों मेंं शानदार तेजी,सेंसेक्स 61000 के पार जाने में फिर कामयाब

शेयर बाजार, 2 जनवरी- नए साल के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. निवेशकों की खरीदारी खासतौर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय