5:01 PM | Wednesday, October 23, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पन्ना में रिश्वत लेते पकड़ी गई थाना प्रभारी

पन्ना, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक थाने में पदस्थ थाना प्रभारी व एक आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सागर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने देवेंद्र नगर थाना में थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार और आरक्षक अमर सिंह बागरी को कल रात्रि 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरती सिंह और एसडीओपी भी थाने पहुंच गये। इस दौरान लोकायुक्त टीम और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। थाने में कई घंटे तक चले इस ड्रामे और हंगामे के बीच पहले आरक्षक अमर सिंह बागरी और कुछ देर बाद थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार लोकायुक्त टीम को चकमा देकर वहां से गायब हो गये। लोकायुक्त टीम अपनी कस्टडी से भाग निकले आरक्षक और थाना प्रभारी को देर रात तक खोजती रही। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार खमरिया निवासी विनोद यादव ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि दउवन टोला निवासी उसके रिश्तेदारों की एफआईआर में धाराएं घटाने और दूसरे पक्ष पर बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। थाना में लोकायुक्त टीम व पुलिस के बीच हुई झड़प के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में आरोपी फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार...

खरगोन: महिला की निर्मम हत्या

खरगोन, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के मेहर घट्टी गांव में आज 36 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या...

સુરત શહેરમાં ઉતરાયણ પહેલા કાતિલ દોરીથી શ્રમજીવીનું ગળું કપાતા મોત

સુરત: કામરેજના નવાગામ ના પટેલ પરિવાર પર ગઈકાલે સાંજે આભ ફાટ્યું જેવી ઘટના બની ,પરિવાર ના મોભી એવા 52 વર્ષીય બળવંત પટેલ ગઈકાલે સાંજે...

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद सुपर-16 में

दोहा, 01 दिसंबर (वार्ता): मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के ग्रुप-एफ मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराकर...

उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक सैनिक ,चार आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 01 जनवरी (वार्ता)- पाकिस्तान की सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक अभियान चलाकर चार आतंकवादियों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय