11:02 AM | Saturday, July 27, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

केजरीवाल ने 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इलेक्ट्रिक बस, 02 जनवरी (वार्ता)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद कहा कि प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के नए युग में दिल्लीवासियों का स्वागत करता हूं।केजरीवाल ने आज राजघाट डीटीसी डिपो से 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की जनता के लिए सड़कों पर उपलब्ध होने जा रही हैं। अब दिल्ली के अंदर 300 इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसें हो गई हैं। बहुत कम समय में ही हम लोगों ने इतनी सारी इलेक्ट्रिक बसें अधिग्रहित कर ली हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि यह सुविधा उनके उपलब्ध हो रही हैं।

दिल्ली में बस डिपो के विद्युतीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है

दिल्ली में अब कुल 7379 बसे हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब इतनी सारी इलेक्ट्रिक बसें आएंगी, तो हमें उनके लिए चार्जिंग स्टेशन और बस डिपो की भी जरूरत पड़ेगी। दिल्ली में बस डिपो के विद्युतीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कुल 56 बस डिपो को विद्युतीकृत किया जा रहा है। डिपो के विद्युतीकरण पर करीब 1500 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। तीन डीपो का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इसके अलावा 17 डिपो को जून 2023 तक और 36 डिपो को दिसंबर 2023 तक विद्युतीकृत कर दिया जाएगा। यह बसें बहुत अच्छी हैं। बसों में पैनिक बटन, जीपीएस सिस्टम, कैमरा समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं।

“यह नए साल की एक शानदार शुरुआत है”- कैलाश गहलोत

इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा,“यह नए साल की एक शानदार शुरुआत है। दिल्ली सरकार ने आज परिवहन विभाग के बेड़े में 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ ही अब शून्य प्रदूषण वाली 300 इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारने का पहला चरण पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, शहर भर में हरित, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही अब परिवहन विभाग के बेड़े में 7379 बसें शामिल हो गई हैं, जो अभी तक बेड़े में शामिल सबसे अधिक बसों की संख्या है। वहीं, 2025 के अंत तक बस बेड़े का आकार 10,480 हो जाएगा, जिसमें 8,280 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सिंगापुर और भारतीय सेना के बीच अग्नि वारियर अभ्यास संपन्न

नयी दिल्ली 01 दिसम्बर (वार्ता): भारतीय सेना और सिंगापुर के सैनिकों (Singapore and Indian Army) ने महाराष्ट्र के देवलाली में करीब तीन सप्ताह तक...

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 27 रह गयी है

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 27 रह गयी है। राजधानी में इस महामारी से ठीक...

अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

येरेवन, 01 दिसंबर (वार्ता): अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। आपात स्थिति मंत्रालय ने गुरूवार को...

पेरू में कोविड महामारी की पांचवी लहर शुरू

पेरू, 02 दिसंबर (वार्ता): दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश पेरू के अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण की पांचवी लहर शुरू हो...

औरैया में किशोर ने फांसी लगा की आत्महत्या

औरैया, 01 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र के गांव रावतपुर में एक किशोर ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय