9:26 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कंझावला मामले के दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : केजरीवाल

कंझावला हादसा,02 जनवरी वार्ता- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे को शर्मनाक बताते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बात की। उनसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
दोषियों के खिलाफ IPC की सख्त से सख्त धाराएं लगाई जानी चाहिए। दोषियों के भले ही उच्च राजनीतिक संबंध हों लेकिन कोई नरमी नहीं दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग़ौरतलब है कि कंझावला में रविवार को एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

 वाशिंगटन: एप्पल के सीईओ ने एेप स्टोर से ट्विटर को हटाने पर कभी विचार नहीं किया

 वाशिंगटन: 01 दिसम्बर ट्विटर प्रमुख एलेन मस्क ने कहा है कि एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर...

आंध्र प्रदेश में दो लॉरी की भिडंत में चार लोग जिंदा जले

काकीनाडा, 02 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के प्रतिपादु मंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मवरम के पास शुक्रवार तड़के दो लॉरियों की...

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'भोला' सस्पेंस...

राहुल की यात्रा में स्वरा भास्कर, गृह मंत्री ने उठाए सवाल

Swara Bhaskar, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्य के उज्जैन जिले में...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय