2:26 PM | Thursday, March 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी,12 से अधिक घायल

अमेठी (02 जनवरी): उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रविवार और सोमवार की रात राज्य परिवहन निगम की एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। पुलिस सूत्रों ने साेमवार को बताया कि क्षेत्र के मझगवां के पास फोरलेन पर खड़े ट्रक से काशी डिपो की एक जनरथ बस टकरा गई।

काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गये।

- Advertisement -

Read: मानस धामने ने एटीपी पदार्पण पर हारकर भी जीता दिल

घायलों को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर पहुंचाया गया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रिफर कर दिया। उन्होने बताया कि मध्य रात्रि हादसा तब हुआ जब जनरथ बस काशी से लखनऊ की तरफ जा रही थी। मुसाफिर खाना कोतवाली के मझगांव के पास बस पहुंची कि खड़ी ट्रक में जा घुसी जिसमे राजीव कुमार निवासी चिनहट, अंकुर ,सैफ अली ,विजय सिंह यादव इफ्तिखार अहमद, संतोष यादव ,जगदंबा सिंह सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और...

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को तेहरान के खिलाफ ‘निराधार’ आरोपों को खारिज करते हुए...

नए साल की पार्टी में पीट-पीटकर युवक की हत्या

गोरखपुर 01 जनवरी (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान पीट...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय