4:10 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कोहरे की चादर में लिपटा समूचा पश्चिमोत्तर, हवाई, रेल, सड़क सेवा बुरी तरह प्रभावित

समूचा पश्चिमोत्तर आज सवेरे घने कोहरे में लिपटा रहा जिससे हवाई, रेल और सड़क सेवा प्रभावित रही। दोपहर तक कोहरा छंटने के बाद आम जनजीवन पटरी पर लौटा लेकिन घने कोहरे के कारण आसमान से झरना जैसा झरता रहा, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। दिन में कुछ देर के लिये गुनगुनी धूप के दर्शन तो हुये लेकिन उसमें गर्माहट न होने से ठंड का असर बरकरार रहा।

मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिन क्षेत्र में घना कोहरा, शीतलहर और ठंडा दिन बने रहने का अनुमान है। क्षेत्र में खुश्क मौसम बने रहने से फसलों को नुकसान हो सकता है। पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी से खेतों को राहत नहीं मिली। तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

- Advertisement -

धूप न होने से चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी रहा तथा पारा छह डिग्री, अमृतसर तीन डिग्री,पटियाला पांच डिग्री, लुधियाना चार डिग्र्री, पठानकोट तीन डिग्री, फरीदकोट दो डिग्री, बठिंडा शून्य से चार डिग्री कम, गुरदासपुर चार डिग्री रहा। हरियाणा में पारे कुछ ज्यादा रहे। अंबाला आठ डिग्री, हिसार चार डिग्री, करनाल छह डिग्री, नारनौल चार डिग्री, रोहतक आठ डिग्री, भिवानी छह डिग्री रहा। हरियाणा में अगले दो दिन घना कोहरा, कहीं-कहीं शीतलहर और कोल्ड डे रहने के आसार हैं।

Read: मध्य प्रदेश में रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए ‘बजरंग बली’ को नोटिस मिला

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सतना में दुष्कर्मी के मकान को गिराया गया

 सतना 02 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के सतना जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के...

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता के शव को लेकर तनाव की स्थिति

अगरतला, 01 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के चरिलम बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के बीच...

पुलिस कांस्टेबल दीक्षान्त परेड समारोहपूर्वक सम्पन्न

जयपुर, 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान पुलिस कांस्टेबल दीक्षांत परेड आज यहां समारोहपूर्वक संम्पन्न हुई। पुलिस अकादमी में प्रातः कॉन्स्टेबल रिक्रूट्स बैच संख्या 92 की...

पारादीप बंदरगाह से दिसंबर में माल की रिकॉर्ड ढुलाई

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- ओडिशा तट पर स्थिति पारादीप बंदरगाह से दिसंबर 2022 में 1.26 करोड़ टन माल की आवाजाही हुई यह दिसंबर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय