1:22 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बर्तनों पर लगने वाले कराधान को समाप्त कर देगी। यहां पर गुरुवार को नई सरकार ने शपथ ली है। इसके बाद रविवार को ज़ायोनी पार्टी के नेता एवं वित्त मंत्री बेजलेल स्मोत्रिच ने दो फैसले लिए, जिनमें से एक यह फैसला है, जबकि दूसरा उच्च चीनी वाले पेय पदार्थों पर लगने वाले कर को समाप्त करना है। उन्होंने दावा किया कि प्लास्टिक टैक्स का उद्देश्य उनके समुदायों को नुकसान पहुंचाना था, जो उच्च स्तर पर प्लास्टिक के सामान का उपभोग करते हैं। उल्लेखनीय है कि इज़रायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने 01 नवंबर, 2021 को डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर कर लगया था। इसके चार महीने बाद ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की थी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मोदी कल करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार तीन जनवरी को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे और पूरे सत्र का अवलोकन...

ઇન્સ્ટાગ્રામ પર ફેક એકાઉન્ટ બનાવી યુવતીના ફોટો વાયરલ કરવાની ધમકી આપનાર આરોપી ઝડપાયો

સુરત: સોશિયલ મીડિયા લોકો માટે ઘણું ઉપયોગી છે પરંતુ કેટલાક ઈસમો આ સોશિયલ મીડિયાનો દુરુપયોગ કરતા હોય છે. ત્યારે સુરત સાયબર ક્રાઇમ પોલીસે ફરિયાદના...

हरिवंश सीएसपीओसी में भारतीय प्रतिनिधित्व का करेंगे नेतृत्व

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में तीन से छह जनवरी को आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन...

जाने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and diesel, 01 जनवरी (वार्ता): वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय