10:08 AM | Wednesday, June 18, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

सुधाकर का बयान महागठबंधन की एकता के लिए घातक, जगदानंद उठाएं कदम : शिवानंद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को महागठबंधन की एकता के लिए अत्यंत घातक बताया और कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस संकट को टालने के लिए कदम उठाना चाहिए ।

तिवारी ने सोमवार को यहां बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध राजद विधायक सुधाकर सिंह का बयान घोर निंदनीय है । ऐसा बयान महागठबंधन की एकता के लिए अत्यन्त घातक है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन को चलाने की सबसे अहम जवाबदेही उसके ही कंधों पर है ।

- Advertisement -

राजद के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि श्री सुधाकर सिंह ने जान-बूझकर गठबंधन को तोड़ने के मकसद से इस तरह का बयान दिया है । यह सबको मालूम है वह इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रूप में अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं । यही नहीं भाजपा नेतृत्व के साथ भी इनका घनिष्ट संबंध रहा है। एक आरोप में जब श्री सुधाकर सिंह भभुआ जेल में बंद थे तो स्वयं उन्होंने ही बताया है कि श्री सुशील मोदी उनसे वहां मिलने के लिए गए थे।

Read: मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ऋतिक रोशन ने 8-पैक एब्स दिखाकर 2023 का स्वागत किया

यह नया साल है, साल का एक ऐसा समय जब लगभग हम सभी फिटर होने और नियमित रूप से काम करना शुरू करने का...

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय