5:50 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आंध्रप्रदेश में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आंध्रप्रदेश , 01 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गोदाम में आग लगने के बाद देखते ही देखते यह पूरे मकान में फैल गयी। इससे स्थानीय लोग आग से भयभीत हो गए।

बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पास लिया। दमकलकर्मियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी। पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण नामक व्यक्ति के मकान के ग्राउंड फ्लोर में प्लास्टिक का गोदाम था। शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते मकान के ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों को मदद से दुकान और घर से सामान हटाया गया और घर के लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर APO

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के मुख्य...

सुकमा में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

सुकमा, 02 दिसम्बर (वार्ता): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली संगठन से जुड़े दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक...

नागरिक उड्यन मंत्रालय: हवाई यात्रा को आसान बनाएगा ‘डिजी यात्रा’ ऐप

‘डिजी यात्रा’ ऐप 01 दिसंबर (वार्ता) नागरिक उड्यन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर काग़ज़ रहित और संपर्क रहित यात्रा की सुविधा मुहैया...

मुंबई: 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

मुंबई: 01 दिसंबर  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन...

भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

Oath administered, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भानुप्रतापपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी को शपथ दिलवाई गई। सदन की कार्यवाही शुरू...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय