9:39 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

 वाशिंगटन: एप्पल के सीईओ ने एेप स्टोर से ट्विटर को हटाने पर कभी विचार नहीं किया

 वाशिंगटन: 01 दिसम्बर ट्विटर प्रमुख एलेन मस्क ने कहा है कि एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को अपने ऐप स्टोर से हटाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मस्क ने बुधवार को एपल मुख्यालय में एक बैठक के बाद कहा, “अच्छी बातचीत है।

एप्पल इंक के एेप स्टोर से ट्विटर को संभावित रूप से हटाए जाने के बारे में गलतफहमी दूर हो गई। श्री टिम ने स्पष्ट किया कि एप्पल ने कभी ऐसा विचार नहीं किया। गौरतलब है कि सोमवार को मस्क ने एप्पल पर अपने एेप स्टोर से ट्विटर को ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था, ट्वीट की एक श्रृंखला में यह भी कहा गया था कि एप्पल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना भी बंद कर दिया था।

- Advertisement -

उन्होंने बाद में एक अन्य ट्वीट में कुक के ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए पूछा, “यहां क्या चल रहा है?” वहीं मस्क के नवीनतम ट्वीट पर टिप्पणी के अनुरोधों का एप्पल ने तुरंत जवाब नहीं दिया। मस्क के पहले के ट्वीट पर एप्प्ल ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण किया तथा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित कई पूर्व निलंबित खातों को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एप्पल या गूगल ट्विटर को अपने ऐप्लिकेशन स्टोर से हटा दें, तो वह एक नया स्मार्टफोन बनाएंगे।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राष्ट्रपति दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिव्यांग सशक्तिकरण 02 दिसंबर (वार्ता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शनिवार को व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य एवं जिले को दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र के...

सहरसा : ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत, एक अन्य घायल

सहरसा, 01 जनवरी (वार्ता): पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलखंड के धमाराघाट स्टेशन के समीप बागमती नदी पर बने रेल पुल संख्या- 51 पर ट्रेन...

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। चौहान...

अमेरिकी रैप कान्ये नहीं खरीदेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘पार्लर’

पार्लर, 02 दिसम्बर (वार्ता): पार्लमेंट टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की है कि अमेरिकी रैप कलाकार कान्ये वेस्ट अब सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण नहीं करेंगे।...

शेयर बाजार में तेजी के साथ नए साल की शुरुआत, टाटा स्टील में दिखा उछाल

शेयर बाजार, 2 जनवरी- आज साल 2023 का पहला कारोबारी दिन है। चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय