4:06 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अजमेर: ख्वाजा की महाना छठी परंपरागत तरीके से मनाई

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी आज परंपरागत तरीके से बहुत ही शिद्दत के साथ मनाई गई। अजमेर दरगाह शरीफ स्थित आहता ए नूर में सुबह नौ बजे कुरान की तिलावत के साथ छठी के कार्यक्रम का आगाज हुआ। खुद्दाम ए ख्वाजा ने छठी के मौके पर गरीब नवाज की शिक्षाओं का बखान किया तथा मुल्क में अमनो अमान, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ की।

इस मौके पर देशभर से आए हजारों जायरीनों से दरगाह परिसर पटा नजर आया। अकीदतमंद मजार शरीफ पर जियारत और छठी की दुआ पर मशगूल नजर आए। उल्लेखनीय है कि आज छठी के साथ साथ जुम्मे रात भी है लिहाजा दरगाह शरीफ में जायरीनों का दबाव ठंड के बावजूद बड़ा हुआ है। गरीब नवाज के अगले साल जनवरी माह में होने वाले 811वें सालाना उर्स के पहले की यह आज आखिरी छठी रही।अब अगले माह सालाना उर्स पर ही छठी पड़ेगी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पेरवोमाइस्क के अस्पताल में गोलाबारी , छह लोगों की मौत

Pervomaisk hospital, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): यूक्रेन में लुहांस्क क्षेत्र के पेरवोमाइस्क शहर के एक अस्पताल में यूक्रेन के सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी में...

कोटा मंडल के स्टेशनों पर महिला यात्रियों के लिये लगेगी वेंडिंग मशीने

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के वाणिज्य विभाग ने महिलाओं के पर्सनल हाइजीन और कोविड-19 की खरीद के लिए कुछ...

सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी

Singham Again, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार...

राजधानी में NCC गणतंत्र दिवस शिविर शुरू, दो हजार से अधिक कैडेट शामिल

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गणतंत्र दिवस शिविर- 2023 दिल्ली कैंट में देशभर से चुने गए दो हजार से...

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय