6:39 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

 महोबा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

 महोबा: 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उप अधीक्षक राम प्रवेश राय ने बताया कि रिवई सुनैचा गांव से तीन युवक मोटरसाइकिल में सवार हो किसी काम से महोबा जा रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलीपुरा के निकट किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी।

मौके पर किसी के न होने से दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका तथा वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण तीनों युवक काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिले। कुछ समय उपरान्त सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने इन युवको को बुरी तरह लहू लुहान की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कुलदीप और प्रह्लाद हमीरपुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। जो अपनी रिश्तेदारी में आये थे। जबकि घायल पवन रिवई सुनैचा का रहने वाला है। पवन की हालत काफी नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले वाहन का पता लगा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतकों में कुलदीप की 25 नवम्बर को शादी हुई थी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जनवरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश के साथ ही मध्यप्रदेश को भी...

हरियाणा विस का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से

चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। इस संदर्भ...

ઇન્સ્ટાગ્રામ પર ફેક એકાઉન્ટ બનાવી યુવતીના ફોટો વાયરલ કરવાની ધમકી આપનાર આરોપી ઝડપાયો

સુરત: સોશિયલ મીડિયા લોકો માટે ઘણું ઉપયોગી છે પરંતુ કેટલાક ઈસમો આ સોશિયલ મીડિયાનો દુરુપયોગ કરતા હોય છે. ત્યારે સુરત સાયબર ક્રાઇમ પોલીસે ફરિયાદના...

सिंगापुर और भारतीय सेना के बीच अग्नि वारियर अभ्यास संपन्न

नयी दिल्ली 01 दिसम्बर (वार्ता): भारतीय सेना और सिंगापुर के सैनिकों (Singapore and Indian Army) ने महाराष्ट्र के देवलाली में करीब तीन सप्ताह तक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय