7:03 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

त्रिपुरा: माकपा का विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह

अगरतला 02 दिसंबर (वार्ता): त्रिपुरा में विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।

माकपा ने साथ ही, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से पार्टी कार्यकर्ता शाहिद मिया (65) की हत्या को रोकने में विफल रहे एसडीपीओ, विशालगढ़ राहुल दास और अतिरिक्त एसपी (सिपाहीजाला) रणधीर देबबर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

- Advertisement -

बुधवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान जिला सिपाहीजाला में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी चारिलाम बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में माकपा समर्थक की हत्या का विरोध किया। टीएमसी ने मुख्यमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका।

माकपा के राज्य सचिव जितेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस विधायक सुदीप रॉयबर्मन और टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मन ने घटना के बाद उनसे बात की थी और राज्य में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

- Advertisement -

चौधरी ने कहा,“ मैंनें उन दोनों और अन्य गैर भाजपा दलों से आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की अपील की। 2018 से भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं और प्रशासन के साथ मिलकर विपक्षी दलों पर हिंसा कर रहे है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में शाहिद मिया की हत्या कर दी, जबकि कम से कम 20 माकपा समर्थक घायल हो गए।

गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने शाहिद मिया के शव को उनके परिवार के सदस्यों को सौंपने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस यह सब सत्तारुढ़ नेताओं को खुश करने के लिए कर रही है। उन्होंने पुलिस पर धार्मिक संस्कार में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

दिल्ली-Ncr में 3.8 तीव्रता का भूकंप; हरियाणा में उपरिकेंद्र

Delhi earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार (1 जनवरी) को तड़के दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। NCS...

जम्मू के कठुआ में सड़क हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो घायल

जम्मू, 01 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आवास के निकट बम मिलने से सनसनी

चंडीगढ़, 02 जनवरी (वार्ता): पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आवास से कुछ ही दूर एक निर्जन स्थान पर सोमवार को एक बम मिलने...

उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय