3:22 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, 02 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शुक्रवार को भी स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.07 प्रतिशत की गिरावट लेकर 86.82 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 81.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

दिल्ली शराब घोटाला: किसी भी जांच के लिए तैयार हूंः कविता

दिल्ली शराब घोटाला: 1 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की विधान परिषद सदस्य के....

खरगोन: गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन: 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने...

खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना हैं, विश्व कप के लिये उत्साहित : सुखजीत

World Cup, राउरकेला, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने विश्व कप की तैयारियों के बीच सोमवार को...

विवादास्पद ट्वीट मामले में पीटीआई सांसद स्वाति को मिली जमानत

इस्लामाबाद, 02 जनवरी (वार्ता)- पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बारे में विवादास्पद ट्वीट को लेकर नवंबर के आखिर में...

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की तैयारी में सपा और बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

मैनपुरी उपचुनाव 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी से लोकसभा सीट के सांसद धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय