3:54 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने पर कार के परखच्चे उड़ गए वही इसमें सवार कुल सात लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। हादसा स्थल के करीब खेत में काम कर रहे हैं किसान द्वारा सूचना देने पर रानियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घयलों को अपने कब्जे में लिया। मृतक व घायल मेहनाखेड़ा गांव के वाशिंदे हैं। यह लोग खारिया गांव में एक धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के बाद अपने गांव मेहना खेड़ा लौट रहे थे।

Hariyana accident

मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र के अनुसार मृतकों की पहचान कार चालक विक्रम पुत्र चानन राम, पार्वती पत्नी भाल सिंह, सरस्वती पत्नी गिरधारी लाल ,शबनम पुत्री अशोक कुमार व एक डेढ़ माह का बच्चा है। घायलों में बती पुत्री हेतराम व पाल सिंह पुत्र अशोक कुमार हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद खारिया व मेहना खेड़ा गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों व शवों को संभालने में पुलिस की मदद की। रानिया थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। घायलों को रानिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार व शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : कुमार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

राजस्थान: सीकर में SUV ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, ट्रक से टकराई, 10 की मौत

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार...

अजमेर: ख्वाजा की महाना छठी परंपरागत तरीके से मनाई

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी आज परंपरागत तरीके से बहुत ही शिद्दत के साथ मनाई...

कोटा मंडल के स्टेशनों पर महिला यात्रियों के लिये लगेगी वेंडिंग मशीने

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के वाणिज्य विभाग ने महिलाओं के पर्सनल हाइजीन और कोविड-19 की खरीद के लिए कुछ...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

बुलंदशहर 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय