4:28 PM | Friday, February 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अजमेर: ख्वाजा की महाना छठी परंपरागत तरीके से मनाई

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी आज परंपरागत तरीके से बहुत ही शिद्दत के साथ मनाई गई। अजमेर दरगाह शरीफ स्थित आहता ए नूर में सुबह नौ बजे कुरान की तिलावत के साथ छठी के कार्यक्रम का आगाज हुआ। खुद्दाम ए ख्वाजा ने छठी के मौके पर गरीब नवाज की शिक्षाओं का बखान किया तथा मुल्क में अमनो अमान, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ की।

इस मौके पर देशभर से आए हजारों जायरीनों से दरगाह परिसर पटा नजर आया। अकीदतमंद मजार शरीफ पर जियारत और छठी की दुआ पर मशगूल नजर आए। उल्लेखनीय है कि आज छठी के साथ साथ जुम्मे रात भी है लिहाजा दरगाह शरीफ में जायरीनों का दबाव ठंड के बावजूद बड़ा हुआ है। गरीब नवाज के अगले साल जनवरी माह में होने वाले 811वें सालाना उर्स के पहले की यह आज आखिरी छठी रही।अब अगले माह सालाना उर्स पर ही छठी पड़ेगी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राष्ट्रपति दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिव्यांग सशक्तिकरण 02 दिसंबर (वार्ता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शनिवार को व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य एवं जिले को दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र के...

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने से भाव में तेजी

अलवर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने के कारण इस बार कपास के भाव में तेजी है...

FCC ने SpaceX के 7500 से ज्यादा स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दी

SpaceX : अमेरिका के संघीय संचार आयोग (FCC) ने स्पेसएक्स के 7500 अतिरिक्त स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। एफसीसी ने गुरुवार...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय