4:05 AM | Thursday, May 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नीतीश ने नालंदा के जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

JDU president, पटना (02 जनवरी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि सियाशरण ठाकुर गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुये थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि

पार्टी के कार्याें में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वे पार्टी द्वारा दिये गये कार्यों को बहुत ही जिम्मेदारी एवं लगन से करते थे। उन्होंने कहा कि कल वह कल्याण विगहा (नालंदा) गये थे तो उनसे मुलाकात हुई थी, उनसे बातचीत भी हुई थी। उनके निधन के समाचार से मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी दुख पहुॅचा है।

- Advertisement -

Read: काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी,12 से अधिक घायल

नीतीश ने जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक
नीतीश ने जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

JDU president

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से जदयू के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

- Advertisement -

उन्होंने स्व. ठाकुर के पुत्र प्रदीप ठाकुर से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मुंबई: 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

मुंबई: 01 दिसंबर  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन...

कुशीनगर में दुर्घटना में युवती की मौत

कुशीनगर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल और मैजिक वाहन की टक्कर में...

कांग्रेस विधायक के वीडियो मामले में एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश : गृह मंत्री

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में अनूपपुर...

ओडिशा विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्यों का हंगामा

भुवनेश्वर 02 दिसंबर (वार्ता): ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने किसानों के सवाल पर अध्यक्ष बी के अरूख...

पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

कोयंबटूर, 02 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह की उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एयर अरेबियन के विमान के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय