1:47 AM | Wednesday, June 25, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गुजरात चुनाव: खड़गे ने लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

गुजरात चुनाव 01 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरूवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करने की अपील की। खड़गे ने ट्विटर पर लिखा, “मैं गुजरात के लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।

गुजरात की जनता परिवर्तन के लिए एकजुट रहे।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्हाेंने कहा, “गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।” उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा के पहले चरण में 89 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।

- Advertisement -

मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत कुल 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें से 70 महिलाएं और 718 पुरुष हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य को फैसला इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। राज्य में 93 सीटों के लिए विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कोटा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश...

मुंबई :शाहरुख खान ने डंकी की शूटिंग पूरी की

फिल्म शूटिंग, 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्मकार...

मराठवाड़ा की बुलंद आवाज, महाराष्ट्र खामोश: अजीत पवार

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता): महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने रविवार को पीडब्ल्यूपी के वरिष्ठ नेता केशवराव ढोंडगे के निधन पर...

सीआरपीएफ जवान से राइफल छीनने वाले युवक को वापस लाया गया

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): दक्षिण कश्मीर में रविवार की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की राइफल छीनने वाले एक युवक को...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय