3:50 PM | Saturday, July 27, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

झारखंड में रांची के कांके स्थित उपरकोनकी के मरवा गांव में 20.5 एकड़ में बना मनरेगा पार्क

झारखंड, 01 दिसंबर (वार्ता) आपने फ्लावर पार्क या फूड पार्क के बारे में जरूर सुना और देखा होगा, लेकिन बात अगर मनरेगा पार्क की करें, तो शायद आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। एक ऐसा पार्क जहां लोगों के रोजगार का सृजन हो रहा है। एक ऐसा पार्क जहां सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जो ग्रामीणों के वर्तमान से लेकर भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी।

सरकार की इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की मदद से मनरेगा की 37 से ज्यादा योजनाएं आपको इस पार्क में दिख जाएंगी। सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट, टीसीबी, शेड सहित मनरेगा से संचालित अन्य योजनाएं यहां धरातल पर उतर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं रांची के कांके प्रखण्ड स्थित उपरकोनकी गांव में बने मनरेगा पार्क की। यहां मनरेगा की 37 से ज्यादा योजनाएं धरातल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही हैं। मनरेगा पार्क का निर्माण 19 परिवारों को मिला कर 20.5 एकड़ भूमि पर किया गया है।

- Advertisement -

ग्राम उपरकोनकी के ग्रामीणों को यहां महीने में कम से कम 20 दिन रोजगार की गांरटी है। 20.5 एकड़ में यह पार्क न सिर्फ ग्राम विशेष में स्थायी परिसंपत्ति का सृजन करेगा, बल्कि संबंधित प्रखण्ड में रोजगार मांगने वाले श्रमिकों को रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित करेगा। मनरेगा पार्क योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मॉडल है। यह ग्राम स्वराज का भी सशक्त मॉडल है। मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न परिसंपत्तियों का समेकित निर्माण कर उन्हें एक स्थल पर प्रदर्शित करने के लिए मनरेगा पार्क का निर्माण कांके प्रखण्ड के ग्राम उपरकोनकी में किया गया है।

मनरेगा पार्क में कम से कम 37 प्रकार की परिसम्पत्तियों का एक ही क्षेत्र में प्रत्यक्षण किया जा सकता है। पार्क का निर्माण होने से परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग एवं उचित प्रबंधन किया जा सकेगा। साथ ही सालों भर उस स्थान पर रोजगार का सृजन हो सकेगा एवं लाभुकों को रोजागर से जोड़ा जा सकेगा।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

विद्या बालन ने शेयर किया फनी वीडियो

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)-बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपना फनी वीडियो शेयर किया है। विद्या बालन अक्सर सोशल मीडिया अपने मजेदार...

काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी,12 से अधिक घायल

अमेठी (02 जनवरी): उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रविवार और सोमवार की रात...

मणिपुर में अमित शाह ने पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट...

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

Wholesale commodity market : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव पड़े रहे वहीं...

ईरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का हिस्सा नहीं: विदेश मंत्रालय

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को तेहरान के खिलाफ ‘निराधार’ आरोपों को खारिज करते हुए...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय