4:15 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ऐसा कार्यक्रम हो कि प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग उदाहरण बने: शिवराज

भोपाल, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदापुरम संभाग के बैतूल में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के स्वीकृति पत्र वितरण के पहले कार्यक्रम को उच्च स्तरीय और बेहतर स्वरूप में किया जाए। स्थानीय जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम ऐसा हो कि प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग उदाहरण बने।

चौहान आज निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत बैतूल में होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल में होने वाले कार्यक्रम में नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम की हर पंचायत को वर्चुअली जोड़ा जाए। श्री चौहान ने तीनों जिलों के कलेक्टर्स से कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण हो। नगरीय निकायों के वार्डों में जहाँ कार्यक्रम हों वहाँ पार्षदों और अन्य जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित हों। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अवश्य हो, जिससे अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें।

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

केरल में दूध छह रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

केरल, 01 दिसम्बर (वार्ता): डेयरी किसानों की बढ़ती लागत की भरपाई करने के लिए केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (KCMMF) ने गुरुवार (एक दिसंबर)...

जम्मू पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले ९७ लोगों को दबोचा

आतंक प्रभावित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पुलिस को दोहरी भूमिका निभानी पड़ती है। आतंक के साथ अपराध पर भी अंकुश लगाने की चुनौती पुलिस...

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दरों में कमी के पक्ष में

कोलंबो 01 जनवरी (वार्ता): सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे ने रविवार को कहा कि देश में प्रधान ब्याज दरों को...

राहुल पहले कांग्रेस जोड़े फिर भारत: रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से ‘भारत को जोड़ने’ के...

 महोबा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

 महोबा: 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय