1:07 AM | Wednesday, June 25, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

PM मोदी 11 दिसंबर को समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे

समृद्वि राजमार्ग 01 दिसंबर (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्यारह दिसंबर को मुबंई-नागपुर को जोड़ने वाले नागपुर-शिरडी समृद्वि राजमार्ग के पहले चरण का उद्धाटन करेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। नागपुर में विस्तारित मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भी उसी दिन किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के सूत्रों ने बताया कि लगभग दस जिलों और 26 तालुकों से गुजरने वाले 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण में नागपुर से शिरडी तक 520 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरा हो गया है।

इसे ग्यारह दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समृद्धि राजमार्ग पर वन्यजीव संरक्षण के लिए कुल 80 निर्माण प्रस्तावित हैं। इस निर्माण को वन विभाग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। वन्य जीव विचरण करने वाले स्थान को ध्वनिरोधी क्षेत्र बनाया गया है तथा आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा दीवार भी बनाई गई है। राज्य में आगामी चुनाव को देखते हुए श्री मोदी की यात्रा को अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को...

खरगोन: महिला की निर्मम हत्या

खरगोन, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के मेहर घट्टी गांव में आज 36 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या...

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।...

कोहरे की चादर में लिपटा समूचा पश्चिमोत्तर, हवाई, रेल, सड़क सेवा बुरी तरह प्रभावित

समूचा पश्चिमोत्तर आज सवेरे घने कोहरे में लिपटा रहा जिससे हवाई, रेल और सड़क सेवा प्रभावित रही। दोपहर तक कोहरा छंटने के बाद आम...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय