4:05 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिवेशन तीन दिन का होगा और 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन होगा।
यह अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद हो रहा है। कांग्रेस संविधान के अनुसार अधिवेशन में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन किया जाएगा। कार्यसमिति की जगह अभी संचालन समिति काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने बताया कि सात सितंबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इसी महीने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी। उसके बाद पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने के साथ ही पूर्ण अधिवेशन की भी तैयारी करेगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ठंड के चलते सागर में स्कूलों का समय बदला, साढे नौ बजे के बाद लगेंगी स्कूलें

सागर, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के सागर जिले में लगातार तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी...

खरगोन: महिला की निर्मम हत्या

खरगोन, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के मेहर घट्टी गांव में आज 36 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या...

IIT बॉम्बे में हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या, जांच शुरू

मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) मुंबई में एक 18 साल के छात्र की पवई स्थित संस्थान के हॉस्टल की सातवीं मंजिल से गिरने...

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय