12:05 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

 बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

 बुलंदशहर: 01 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलाह, कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि जिले में तलाश वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/जांच कर रही थी। तभी थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों के पीछा करने की सूचना आरटी सैट पर दी।

इस सूचना पर थाना स्याना पुलिस चौकी सिंगरावली के पास बर्रा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच करने लगे। तभी सामने से तेजी के साथ एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसका पीछा खुर्जा नगर पुलिस द्वारा किया जा रहा था। स्याना पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार तेजी से चकरोड़ की तरफ मोड़ने का प्रयास करने लगे तभी उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों पुलिस टीम के बीच खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

- Advertisement -

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पंकज उर्फ पिन्टू पुत्र रामभजन निवासी सिकेरा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ और दिनेश उर्फ दीपक पुत्र सुखदेव उर्फ लाल सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु सीएचसी स्याना में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटराइकिल बरामद हुई है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सीआरपीएफ जवान से राइफल छीनने वाले युवक को वापस लाया गया

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): दक्षिण कश्मीर में रविवार की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की राइफल छीनने वाले एक युवक को...

जय शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से...

शहनाज गिल, गुरु रंधावा के नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

2023 शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लिए खास साल होने वाला है। अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल, जो जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी...

पेसा अधिनियम : डिंडोरी जिले के एक गांव में ग्रामसभा का पूर्ण शराब निषेध प्रस्ताव

डिंडोरी, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के एक गांव की ग्राम सभा ने नववर्ष में पूर्ण शराब निषेध का प्रस्ताव पारित किया...

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए वृद्ध, महिलाएं कतार में दिखाई दिए

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सुबह से ही वृद्ध, महिलाएं एवं युवा अपने मताधिकार का...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय