1:42 AM | Wednesday, June 25, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए वृद्ध, महिलाएं कतार में दिखाई दिए

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सुबह से ही वृद्ध, महिलाएं एवं युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कतार में दिखाई दिए। राज्य विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एक महिला ने बताया कि पहले मतदान फिर घर काम, वृद्ध दम्पति ने कहा हम तो वर्षों से सबसे पहले मतदान करने आते हैं।

उत्साह से भरे वृद्ध, महिलाओं एवं युवा पहले मतदान करने की होड में सुबह आठ बजे से पहले ही कतार में लगे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता परेश धानानी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान करने आए। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नवसारी में सपत्निक मतदान किया। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राजकोट से आठ से नौ बजे के बीच मतदान किया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पिछली बार पाटीदार, दलित आंदोलन और किसानों के गुस्से के कारण भाजपा को सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था, लेकिन दक्षिण गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी और मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जम्मू : झज्जर कोटली विस्फोटक मामले में दो संदिग्ध लोगों को लेकर आई यह खबर

जम्मू :- बीते बुधवार को झज्जरकोटली पुलिस द्वारा बरामद किए गए विस्फोटक सामग्री के मामले में डोडा के रहने वाले दो युवकों को पुलिस...

6 कारण क्यों आपको अब एक इंटेल मैक नहीं खरीदना चाहिए

इंटेल चिप्स पर आधारित इंटेल मैक्स एप्पल द्वारा बेचे जाने वाले कंप्यूटरों की एक बंद लाइनअप है। इंटेल चिप्स पर आधारित इंटेल मैक्स एप्पल द्वारा...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा

अधिनियम की धारा 12(1)(सी) को लागू करने की प्रार्थना पर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को समाज के आर्थिक...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगियों ने बताए योग के पांच फायदे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २२ जून २०२२ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: घंटे भर थका देने वाले काम , सोशल  कमिटमेंट्स से भरे सप्तताह , अन्हेल्थी खाने की...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय