6:40 AM | Thursday, November 30, 2023
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार (1 जनवरी) को यह जानकारी दी।

हरियाणा के मंत्री संदीप सिं ने कहा, “मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की पूरी जांच होगी। जांच की रिपोर्ट आने तक मैं खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।”

- Advertisement -

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा “हरियाणा की एक महिला कोच द्वारा खेल मंत्री हरियाणा के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में दिनांक 31.12.2022 को आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत पुलिस स्टेशन सेक्टर 26, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।”

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में की वृद्धि

- Advertisement -

Sandeep Singh- DSP राम गोपाल ने ये कहा

DSP राम गोपाल ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है और हम निष्पक्ष जांच करेंगे।”

राज्य के एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने गुरुवार (29 दिसंबर) को मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और एक दिन बाद पुलिस शिकायत दर्ज की। महिला को कथित तौर पर संदीप सिंह ने चंडीगढ़ में अपने निवास-सह-कैंप कार्यालय में परेशान किया, जहां वह किसी आधिकारिक काम के लिए उससे मिलने गई थी।

- Advertisement -

हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2022 में निवेशकाें को किया मालामाल

शेयर बाजार, 1 जनवरी 2023- अगर घरेलू शेयर बाजार के पिछले पूरे साल के लेखा-जोखा पर नजर डालें तो कोरोना महामारी के साथ ही...

मराठवाड़ा की बुलंद आवाज, महाराष्ट्र खामोश: अजीत पवार

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता): महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने रविवार को पीडब्ल्यूपी के वरिष्ठ नेता केशवराव ढोंडगे के निधन पर...

पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

कोयंबटूर, 02 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह की उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एयर अरेबियन के विमान के...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, तस्कीन पीठ दर्द के कारण पहले वनडे से बाहर

तस्कीन हुए बाहर, 01 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय