4:28 PM | Sunday, January 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने के आरोपी को पांच वर्ष की सजा से दंडित किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरगोन के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जीसी मिश्रा ने बगीचा मालिक डालूराम कुमरावत को तुषार नामक युवक को गोली मारकर घायल कर देने के आरोप में कल पांच वर्ष के कारावास से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार तुषार 10 फरवरी 2020 को अपने साथियों के साथ खरगोन जिले के बरूड़ थाने के अंतर्गत डालूराम के बगीचे से संतरे तोड़कर खा रहा था। इसी दौरान डालूराम ने उन्हें भागते हुए देख लिया, और अपनी 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया, जिसके चलते तुषार घायल हो गया था।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

उत्तराखंड में तीन दिन बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव

देहरादून/उत्तरकाशी 02 जनवरी (वार्ता)- उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात गहरी खाई के नीचे बहती नदी में गिरे एक युवक का शव सोमवार...

मुंबई :शाहरुख खान ने डंकी की शूटिंग पूरी की

फिल्म शूटिंग, 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्मकार...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार...

67 वर्ष के हुये पार्श्वगायक उदित नारायण

उदित नारायण 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक उदित नारायण आज 67 वर्ष के हो गये। उदित नारायण झा का जन्म नेपाल में...

अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

येरेवन, 01 दिसंबर (वार्ता): अर्मेनिया में विमान दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। आपात स्थिति मंत्रालय ने गुरूवार को...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय