3:23 AM | Tuesday, July 15, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे

जयपुर 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भाजपा के नेतााअें ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं दिया कुमारी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

इसके बाद नड्डा दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए जहां वह प्रदेश भाजपा की सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में दौ सौ रथों के माध्यम से 75 हजार किलोमीटर की निकाली जाने वाली जनआक्रोश यात्रा के रथों को रवाना कर इस यात्रा का आगाज करेंगे।

- Advertisement -

इससे पहले नड्डा के हवाई अड्डे के बाहर निकलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने गाड़ी के पायेदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद डा पूनियां एवं श्रीमती राजे को अपनी गाड़ी में साथ लेकर रवाना हुए। नड्डा ने प्रदेश के इन दोनों बड़े नेताओं को अपनी गाड़ी में साथ लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक...

आज फिर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस की पदयात्रा से दूर रहेंगे अखिलेश, मायावती

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार को गाजियाबाद से उत्तरी राज्य में प्रवेश...

इजरायली सेना के साथ झड़प में फिलीस्तीन के दो नागरिकों की मौत

यरुशलम, 01 दिसंबर (वार्ता): वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित जेनिन शहर में इजरायली (Israeli) सेना के साथ संघर्ष में फिलिस्तान के दो नागरिकों...

अफगानिस्तान में सैन्य हवाईअड्डे पर विस्फोट

काबुल,01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक)- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक सैन्य हवाईअड्डे पर विस्फोट हो गया। आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नफी तकूर ने...

मध्यप्रदेश: नहर में दो व्यक्ति बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सतना, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बाणसागर की पुरवा नहर में नहाने के दौरान दो लोग बहे जिनमें एक का...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय