4:25 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बंगाल से आ रहा एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक बबलू हाजरा की दर्दनाक मौत हो गई तथा उप चालक फुलचंद को गंभीर चोट आई है।
ग्रामीणों और नेशनल हाइवे के कर्मीयों द्वारा उपचालक फुलचंद को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित SNMMCH अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि ट्रक तेज रफ्तार में बिहार जा रहा था तभी दयाबस पहाड़ के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक ट्रक को संतुलित नहीं कर पाया और वाहन करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सुध नहीं लेने से घटा विकास-नड्डा

जे पी नड्डा 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की सुध...

राहुल की यात्रा में स्वरा भास्कर, गृह मंत्री ने उठाए सवाल

Swara Bhaskar, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्य के उज्जैन जिले में...

शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा

उदयपुर 02 दिसंबर (वार्ता) : राजस्थाान के उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के दौरान विभिन्न विदेशी...

एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है मानुषी छिल्लर

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती है। मानुषी...

मुंबई: 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

मुंबई: 01 दिसंबर  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय