1:07 PM | Thursday, March 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

बहराइच में तेंदुए ने किया किसान पर हमला

Leopard attack, 02 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव में खेत की निगरानी कर रहे एक किसान पर जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने हमला कर दिया। वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अंतर्गत बोझिया गांव जंगल से सटा हुआ है। रविवार शाम गांव निवासी किसान शंकर (40) खेत में सरसों के फसल की निगरानी कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: नए साल की पार्टी में पीट-पीटकर युवक की हत्या

- Advertisement -

उसी दौरान जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ ने किसान शंकर पर हमला कर दिया। शंकर ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाना शुरू किया जिस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी। वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, वाचर लल्ला , इजहार खां और बाघ मित्र की टीम मौके पर पहुंची। घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वन दरोगा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

शाहरुख खान ने डंकी की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी कर ली...

राष्ट्रपति दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिव्यांग सशक्तिकरण 02 दिसंबर (वार्ता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शनिवार को व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य एवं जिले को दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र के...

शाहरुख-काजोल ने डीडीएलजे’ के रोमांटिक सीन को किया रिक्रिएट

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल ने सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के एक रोमांटिक...

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में IED ब्लास्ट में 2 बच्चों की मौत, 4 लोग घायल

Rajouri IED blast: जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादी हमले के पीड़ितों में से एक के घर के पास सोमवार को एक आईईडी...

राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में 6200 करोड़ का नया निवेश : अग्रवाल

जयपुर,01 जनवरी (वार्ता)- राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में करीब 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं। प्रदेश में चार निवेशकों द्वारा 22838...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय