6:53 AM | Wednesday, May 7, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान: 18 लोगों को रेस्क्यू कर पुनर्वास गृह भेजा

उदयपुर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के उदयपुर में संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर शहर के चित्रकूट नगर स्थित पुनर्वास गृह में पुनर्वासित किया गया है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में फतहसागर की पाल, विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं पर्यटन स्थलों पर टीम बनाकर समझाइश एवं रेस्क्यू कार्य किया गया। इस अभियान में जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उसमें तीन लोग अन्य राज्य से एवं अन्य 15 उदयपुर के आसपास के क्षेत्रों से संबंधित है। अभियान संयोजक एवं राजस्थान बाल आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया कि कुछ स्थानों पर बच्चों से बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति करवाए जाने की सूचना मिलने पर वहां जांच की जा रही है। यदि ऐसे कोई बच्चे मिले तो उन्हे रेस्क्यू करने के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनन कार्यवाही भी होगी। बाल कल्याण समिति उदयपुर के सदस्य जिग्नेश दवे ने बताया कि बेसहारा एवं निराश्रित बच्चो की सूचना आमजन चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कर सकते हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

नोटबंदी पर सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी माफी मांगें : भाजपा

नोटबंदी, 02 जनवरी (वार्ता)- भारतीय जनता पार्टी नवंबर 2016 के नाेटबंदी के केन्द्र सरकार के निर्णय पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त...

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सुध नहीं लेने से घटा विकास-नड्डा

जे पी नड्डा 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की सुध...

खरगोन: गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन: 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने...

श्रीनगर में ग्रेनेड विस्फोट में किशोर घायल, कुपवाड़ा में हथियार बरामद

श्रीनगर 01 जनवरी (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर में रविवार शाम ग्रेनेड विस्फोट में एक किशोर घायल हो गया। ग्रेनेड...

न्यूजीलैंड में मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके

New Zealand earthquake, 02 दिसम्बर (वार्ता): न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। न्यूजीलैंड के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय