4:51 PM | Saturday, July 27, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

G-20 की अध्यक्षता संभालने पर योगी ने मोदी को दी बधाई

G-20, 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। श्री योगी ने ट्वीट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के उदार एवं उदात्त भाव को चरितार्थ करते हुए वैश्विक पटल पर नित्य नये प्रतिमान रच रहा है। जी-20 की अध्यक्षता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर इस उपलब्धि के लिए आपका अभिनंदन। ”

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “ आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई। ” जी-20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार में 75 फीसदी से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र...

AUS vs WI: लाबुशेन, स्मिथ के दोहरे शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई विशाल बढ़त

पर्थ, 01 दिसंबर (वार्ता): ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (204) और स्टीव स्मिथ (200) के दोहरे शतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट...

संदीप सिंह इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री पद से हटाएं: बीर दविंदर सिंह

Sandeep Singh, चंडीगढ़, 02 जनवरी (वार्ता): पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद...

यूपी के सभी 70 जिलों में जैविक खेती का विस्तार करेगी योगी सरकार

लखनऊ, 02 जनवरी (वार्ता)- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के सभी 70 जिलों में एक लाख 10 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल...

अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

वाशिंगटन, 03 जनवरी: अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय