12:23 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

AUS vs WI: लाबुशेन, स्मिथ के दोहरे शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई विशाल बढ़त

पर्थ, 01 दिसंबर (वार्ता): ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (204) और स्टीव स्मिथ (200) के दोहरे शतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में गुरुवार को 598 रन का विशाल स्कोर खड़ा करके पारी घोषित की (AUS vs WI)। वेस्ट इंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाये 74 रन बना लिये हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ स्टेडियम पर दूसरे दिन की शुरुआत 293/2 से करते हुए सिर्फ दो विकेट गंवाकर 305 रन जोड़े। पहले दिन 150 रन पूरे कर चुके लाबुशेन ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 350 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाकर 204 रन बनाये और स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिये 251 की साझेदारी की।

- Advertisement -

स्मिथ ने इसके बाद ट्राविस हेड (99) के साथ चौथे विकेट के लिये 196 रन जोड़े। स्मिथ ने 311 गेंदों पर 16 चौकों के साथ नाबाद 200 रन बनाये, हालांकि हेड अपना शतक पूरा करने से चूक गये और ऑस्ट्रेलिया ने 598/4 पर अपनी पारी घोषित कर दी।

इसके जवाब में वेस्ट इंडीज ने 25 ओवर खेलकर बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिये। क्रेग ब्रैथवेट ने 79 गेंदें खेलकर संयम के साथ 18 रन बनाये। शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में शुरुआती संघर्ष किया, लेकिन आगे चलकर उन्होंने लय हासिल करके नाबाद 47 रन बनाये। उन्होंने अपनी 73 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।

- Advertisement -

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

गहलोत ने सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेल हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Suryanagari Express, जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य रेल...

सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी

Singham Again, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी’ का 2.0 वर्जन रिलीज

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी' का 2.0 वर्जन रिलीज हो गया है। फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी पर...

बकाया जल प्रभार राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं शास्ति में छूट

जयपुर : राजस्थान सरकार ने राज्य की समस्त शहरी एवं ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के समस्त श्रेणी के उपभोक्ताओं के 31मार्च 2022 तक के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय