1:58 PM | Thursday, March 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

खेल: 2023-24 में दो सुपर 100 आयोजनों की मेजबानी करेगा भारत

भारत की मेजबानी, 01 दिसंबर (वार्ता) विश्व बैडमिंटन संघ ने 2023 और 2024 कैलेंडर के लिये भारत को दो सुपर 100 टूर्नामेंटों की मेजबानी सौंपी है। BWF ने गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि वह आगामी कैलेंडर में नौ सुपर 100 आयोजन शामिल कर रहा है, जिनकी मेज़बानी भारत के अलावा चीनी ताइपे, मलेशिया, चीन, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को दी गयी है। भारत में होने वाले दोनों सुपर 100 टूर्नामेंट दिसंबर में खेले जायेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि सदस्य मेजबान हर साल छह टूर्नामेंट तक का मंचन कर सकते हैं, जिसमें अधिकतम दो सुपर 100 टूर्नामेंट शामिल हैं। भारत के अलावा इंडोनेशिया भी दो सुपर 100 प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। BWF ने कहा कि इन सुपर 100 टूर्नामेंटों में अर्जित रैंकिंग अंक साल के अंत में BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने में मदद करेंगे। यह आयोजन पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में पहुंचने के लिये भी महत्वपूर्ण होंगे।ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि एक मई, 2023 को शुरू होकर 28 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हरिवंश सीएसपीओसी में भारतीय प्रतिनिधित्व का करेंगे नेतृत्व

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में तीन से छह जनवरी को आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

बुलंदशहर 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

दिव्या अग्रवाल का गाना रेशम का रुमाल रिलीज़

मुंबई, 01 दिृसंबर (वार्ता): अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल का नया गाना रेशम का रुमाल (Resham Ka Rumal) रिलीज हो गया है। दिव्या अग्रवाल ने कहा,...

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा

अधिनियम की धारा 12(1)(सी) को लागू करने की प्रार्थना पर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को समाज के आर्थिक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय