3:53 AM | Friday, October 25, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ओसामा ने एके-47 असॉल्ट राइफल चलाना सिखाया : उमर बिन लादेन

उमर बिन लादेन, 01 दिसंबर (वार्ता) दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी के रूप में कुख्यात ओसामा बिन लादेन के दतक पुत्र उमर बिन लादेन ने कहा है कि उसके पिता रासायनिक हथियारों का परीक्षण करने के लिए पालतू जानवरों का इस्तेमाल करते थे और उसे अफगानिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में एके -47 असॉल्ट राइफल चलाना भी सिखाया था। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के तोरा बोरा में बचपन गुजारने वाले उमर ने बताया कि उसने अपने पिता के गुर्गों द्वारा किए गए भयानक रासायनिक प्रयोगों को देखा है और इसका परीक्षण करने के लिए उसके पालतू जानवरों का इस्तेमाल किया जाता था।
उसने कहा कि वह इससे खुश नहीं था और इन बुरे समय को भूलना चाहताहै लेकिन यह बहुत मुश्किल है। अमेरिका में 9/11 आतंकवादी हमले से पहले जिहादी पिता को छोड़ने वाला 41 वर्षीय उमर खुद को एक पीड़ित मानता है। उसने अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ दिया था। इसके ठीक पांच महीने बाद अल कायदा ने न्यूयॉर्क स्थित ट्विन टावर्स में यात्री विमानों को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। उमर ने बताया कि 02 मई- 2011 को कतर में था, जब उसने यह खबर सुनी कि अमेरिकी नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान में उसके पिता की हत्या कर दी है। उसने अपने पिता की मौत आंसू नहीं बहाए।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

भीलवाड़ा में कोठारी रिवर पर बनाई गई पुलिया उद्घाटन से पहले हुई क्षतिग्रस्त

भीलवाड़ा 02 दिसम्बर(वार्ता): राजस्थान के भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास द्वारा 13 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से निर्मित कोठारी रिवर पर बनाई...

मध्यप्रदेश: वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

अधिकारियों के तबादले, 02 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर विशेष पुलिस...

वाहन बिक्री, GST आंकड़े और कोरोना के रुख का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)-चीन में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काेरोना प्रतिबंध में ढील दिये जाने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की दमदार...

जम्मू -श्रीनगर हाईवे खुलने के आसार आज भी कम

जम्मू : प्री मानसून की झमाझम बारिश जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बनकर खड़ी हो गई हैं। साथ...

नई दिल्ली- अधिकांश खाद्य तेलों में उबाल रहा

नई दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता)- वैश्विक बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर नववर्ष को लेकर निकली मांग से बीते सप्ताह दिल्ली थोक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय